- नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
थराली (चमोली)- विगत 18 फरवरी को एक महिला द्वारा थाना थराली में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम भेटा थाना थराली जिला चमोली के द्वारा लॉकडाउन के दौरान मेरी नाबालिग पुत्री का नहाते हुए वीडियो बना लिया गया था, जिसके आधार पर वह लगातार मेरी पुत्री का शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा था, इसी दौरान उसके द्वारा दबाव बनाकर मेरी पुत्री से उसके अश्लील वीडियो मांगे गए व वीडियो को उसके द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। बताया कि जिसकी सूचना हमें कल प्राप्त हुई साथ ही पूछने पर मेरी पुत्री ने बताया कि प्रदीप उसे जान से मारने की धमकी भी देता है।
महिला की तहरीर के आधार पर अभियुक्त प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप के विरुद्ध थाना थराली में मु0अ0सं0 07/2024 अंतर्गत धारा 376,506 भादवि व धारा 4 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष थराली के निर्देशन में कल अभियुक्त प्रदीप सिंह को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसपी चमोली ने बताया कि महिला सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
