haridwar accident news

उत्तराखंड: यहाँ तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत !

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सती कुंड के पास मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर अनियंत्रित गति से आ रहा था और बाइक सवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
Ad

सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : दुष्कर्म केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गंगा इन होटल सील; अब मुस्तफा की तलाश

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। नाराज़ स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी जताई है और प्रशासन से सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार से अक्सर जानलेवा हादसे होते हैं…लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें