हल्द्वानी: राजपुरा क्षेत्र से पुलिस प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि चोरी के शक में एक युवक को पुलिस ने तीन दिन में तीन बार चौकी बुलाया और हर बार उसकी पिटाई की। लगातार दबाव और डर से परेशान युवक ने आखिरकार जहर खा लिया। फिलहाल युवक की हालत डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल के मेडिसन आईसीयू में गंभीर बनी हुई है।
राजपुरा पड़ाव वार्ड-13 निवासी बबली ने बताया कि उसके दामाद बबलू को 6 अक्टूबर को पुलिस चौकी बुलाकर पूछताछ के नाम पर पीटा गया। उसके बाद उसे छोड़ दिया गया…लेकिन दोबारा 8 अक्टूबर को फिर बुलाया गया और फिर मारपीट हुई। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं।
परिजनों का कहना है कि 10 अक्टूबर को जब तीसरी बार पुलिस ने बबलू को चौकी बुलाया तो वह मानसिक रूप से टूट गया। डर और तनाव में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिजन उसे एसटीएच में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। सास बबली का कहना है कि वह कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज कराना चाहती थी…लेकिन डेढ़ घंटे तक किसी ने उसकी नहीं सुनी।
बबली ने कहा कि हम लोग गरीब हैं दामाद एक मॉल में सफाई का काम करता है। पुलिस ने हमें परेशान कर रखा है।
उधर, राजपुरा चौकी इंचार्ज कृष्ण गिरी ने कहा कि बबलू को चोरी के शक में पूछताछ के लिए लाया गया था। महिला की तहरीर के बाद वह खुद एसटीएच में युवक का हाल जानने गए हैं।
इंटरनेट मीडिया में मामला वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
शनिवार शाम जैसे ही महिला की तहरीर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुपों में वायरल हुई पुलिस हरकत में आई। नैनीताल पुलिस ने कोतवाली में महिला की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा…उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
