Tanakpur News- उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर में एसओजी की टीम में ₹एक लाख पांच हजार के जाली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । पुलिस में नकली करेंसी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि आरोपी हल्द्वानी से नकली करेंसी टनकपुर लेकर आया था और यहां असली के भाव चलाने के फिराक में था।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम को आईटीआई के पास पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तत्काल चेकिंग अभियान चलाया तो मोटर साइकिल मुख्तार अली पुत्र अस्पारअली उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 सितारगंज युवक पकड़ा गया जिसके पास से एक लाख 5 हजार की नकली करेंसी बरामद हुई।
जिसमें ₹100 के नोटों की 7 गड्डियां, जो कि ₹68000 और ₹500 की एक गड्डी जिसमें से ₹37000 थे साथ यह मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ 488 b /489c के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी हल्द्वानी के वार्ड नंबर 17 गली नंबर 9 रामपुर रोड निवासी अपने साथी नितिन राठौर से यह जाली रकम लेकर आया था। फिलहाल पुलिस उसकी भी गिरफ्तारी की तैयारी कर रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 

