रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नाला में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिनीता देवी (पति) कुशलानंद तिवारी, निवासी-नाला, गुप्तकाशी) पेड़ पर चढ़कर चारा पत्ती काट रही थीं तभी वो हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गईं और करंट की चपेट में आ गईं।
स्थानीय लोगों ने महिला को पेड़ पर अचेत अवस्था में देखा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तुरंत पुलिस, विद्युत विभाग, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत आपूर्ति बंद कर महिला को नीचे उतारा गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद केदारघाटी क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और महिला के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह घटना विद्युत सुरक्षा की गंभीर लापरवाही को भी उजागर करती है। इससे पहले अल्मोड़ा के जागेश्वर क्षेत्र के कोटूली गांव में एक लाइनमैन पूरन सिंह की भी करंट लगने से मौत हो चुकी है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण सुरक्षा उपायों की कमी ने इस तरह की घटनाओं को जन्म दिया है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि हाईटेंशन लाइनों के पास सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 
