हरिद्वार- तेज रफ्तार आए दिन दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। कलियर-रुड़की मार्ग पर मेहवड़ पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़त में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल में मौत हुई। एक युवक गंभीर घायल है।
कलियर-रुड़की मार्ग पर मेहवड़ पुल के पास देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोग पहुंच गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक निवासी शक्ति विहार रुड़की बताया गया है। जबकि अन्य दो युवक गंम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अस्पताल लाए गए एक युवक अन्य युवक को भी डॉक्टरों ने मृत बताया। उसकी पहचान नहीं हो पाई। तीसरे युवक की हालत भी गंभीर बतायी गई है।एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि दो बाइकों की आमने सामने की भिड़त में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत की सूचना है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

