Dehradun News- उत्तराखंड में देह व्यापार (sex racket) का धंधा दिनोंदिन फल फूल रहा है कुछ दिन पूर्व हरिद्वार और उसके बाद उधम सिंह नगर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करने के बाद आज फिर राजधानी देहरादून में एसओजी टीम द्वारा सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। यह सेक्स रैकेट पति पत्नी द्वारा ऑनलाइन चलाया जा रहा था जिसमें ऑनलाइन डिमांड पर लड़कियां देहरादून बुलाई जाती थी।
इस रैकेट को पति-पत्नी मिलकर चलाते थे। आनलाइन माध्यम से ही लड़कियां देहरादून बुलाई जाती थीं और ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी। जिसके बाद पुलिस ने एक विदेशी महिला सहित चार पुरुष व तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शिकायत मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन में एक होटल में रैकेट चल रहा है। जिसके बाद एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने रविवार शाम को टीम के साथ छापेमारी करते हुए चार पुरुष व तीन महिलाओं को देह व्यापार(sex racket) के आरोप में गिरफ्तार किया।
पकड़ेे गये आरोपियों में सैफ खान निवासी एमडीडी, कालोनी केदारपुरम नेहरू कालोनी देहरादून, मनोज सिंघल निवासी बजरिया मोहल्ला बादलपुर गाजियाबाद, राहुल शर्मा निवासी पंचशील कालोनी गाजियाबाद, मयंक गर्ग निवासी इसरा मोहल्ला गंगोह सहारनपुर उप्र व तीन महिलाएं शामिल हैं। पूछताछ में एक महिला ने बताया कि वह उसका पति व देवर दिल्ली और गाजियाबाद की लड़कियों से संपर्क कर उन्हें देह व्यापार के लिए देहरादून बुलाते थे। उसका देवर मयूर गर्ग आनलाइन (online) ग्राहकों से संपर्क करता था। ग्राहकों के बताए पते पर टैक्सी के माध्यम से लड़कियों को भेजा जाता था। पुलिस मयूर गर्ग की तलाश कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

