कोटद्वार – उत्तराखंड में बाघ आये दिन आम जनमानस को अपना शिकार बना रहे हैं। आज एक बार फिर से नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में बाघ ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को निवाला बना दिया। घटना के वक्त 72 वर्षीय रणवीर सिंह गांव में अकेले थे। उनकी पत्नी अपने बच्चों के पास देहरादून गई थी।
रिटायर शिक्षक रणवीर सिंह रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव मिला। जो गांव के कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है।
ग्रामीणों ने सुबह के समय घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी। शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कालागढ़ गांव टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है। जिस कारण इलाके में बाघ का खतरा बना रहता है।
बता दें की बीते गुरूवार को कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के राजस्व ग्राम डल्ला में खेत में काम कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग पर भी बाघ ने हमला कर दिया। जिसके बाद बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
