Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित युवती ने कहा है कि वह अपने मामा के यहां रहती है और सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करती है। आरोप है कि उसके मामा के पड़ोस में किराये पर रहने वाले पूनित शर्मा निवासी देवरिया, यूपी ने बीते साल तीन नवंबर को बहन की तबीयत खराब होने के बहाने कमरे में बुलाया। जब युवती पहुंची तो आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक्स पिला दी। उसके बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी फोटो खींची और वीडियो बनाया। वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। डर के चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई।
पीड़िता के मुताबिक जब आरोपी ने ब्लैकमेल कर उससे पैसे और जेवर मांगे तो उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिस पर युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी भी सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करता है। आरोपी की बहन ने पीड़िता से उसके भाई का रिश्ता कराने के लिए दोनों की मुलाकात कराई थी।
थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जहरखुरानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच महिला एसआई रश्मि रावत को सौंपी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
