Haridwar News: प्रेम-प्रसंग के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। विगत कुछ सालों से हरिद्वार में ये मामले तेजी से बढ़ रहे है। अब सिडकुल क्षेत्र के हेतमपुर गांव में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका पर सरिये से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। हैरानी की बात यह है कि घटना की जानकारी आरोपी प्रेमी ने खुद पुलिस को दी और मौके से भाग निकला। बताया जा रहा है कि महिला और प्रेमी दोनों ही यूपी के शाहजहांपुर के निवासी हैं। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मूलरूप से यूपी के शाहजहांपुर में ग्राम रौतापुर कलां निवासी मृदुल कुमार सिडकुल क्षेत्र की फैक्ट्री में काम करता है और हेतमपुर गांव में किराए के मकान में रहता है। शनिवार रात उसने पुलिस को फोन किया कि उसने अपनी प्रेमिका को मार दिया है और वह रविदास मंदिर के पास पड़ी है। सूचना पर इस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। पता चला कि प्रेमी ने महिला के सिर पर सरिये से ताबड़तोड़ वार किए हैं। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना में महिला की हालत बेहद नाजुक होने से उसके बयान दर्ज करने के लिए पुलिस ने उपजिलाधिकारी को भी सूचना दी है। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि महिला शादीशुदा है जबकि आरोपी अविवाहित है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। फिलहाल एक टीम आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 


