उत्तरकाशी- उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच उत्तरकाशी जनपद से दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया । इस हादसे में चालक समेत 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक उत्तरकाशी के गजोली-भंकोली मोटर मार्ग पर यूटिलिटी वाहन संख्या यूके 013/ 0017 अचानक सड़क से नीचे 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में 3 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वाहन में शांतिलाल पुत्र बालम लाल उम्र 45 वर्ष निवासी भंकोली ,जसपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र उम्र 35 वर्ष निवासी भंकोली तहसील भटवाड़ी जनपद उत्तरकाशी , वाहन चालक बृजमोहन लाल पुत्र सूरज लाल उम्र 39 वर्ष निवासी अगोड़ा सवार थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है।
बताया जा रहा है उक्त वाहन भंकोली से अगोड़ा के तरफ जाते समय पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर रोड से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
