पिथौरागढ़: सीमांत पिथौरागढ़ के चंडाक मोटर मार्ग पर एक भयावह वाहन हादसा हुआ। जीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से दूसरी ओर जा गिरी और फिर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
हादसे में मोहित जोशी (28) की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि दूसरा युवक विनय वल्दिया (22) घायल हुआ और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। मोहित पिथौरागढ़ के जीआईसी रोड क्षेत्र में लाइब्रेरी चलाते थे और अविवाहित थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा वरदानी पार्क के पास हुआ…जहां जीप को पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान वाहन फिसलकर नीचे जा गिरा और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे दो अन्य युवक पहले ही उतर चुके थे।
पिथौरागढ़ नगर में इस हादसे से शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश ने कहा कि इस खाई में रेलिंग न होने के कारण यह हादसा हुआ…जबकि पहले भी इसी जगह एक दोपहिया वाहन गिर चुका था। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

