देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत मंडपम नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में चल रहे अभूतपूर्व कार्यों का विस्तृत वीडियो प्रेजेंटेशन पेश किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए 12,769 करोड़ की लागत से चारधाम महामार्ग परियोजना के अंतर्गत प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का उन्नयन किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि NHAI द्वारा डिज़ाइन किए गए 597 किमी में से 336 किमी से अधिक मार्गों का कार्य पूर्ण हो चुका है। राज्य में अब 3,723 किमी का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित हो चुका है। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और काठगोदाम जैसे प्रमुख केंद्र चौड़ी और सुरक्षित सड़कों से जुड़े हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे और हरिद्वार-बाईपास परियोजनाएं यातायात को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
