Haridwar News- सही कहा गया है कि प्यार अंधा होता है और प्यार में इंसान कुछ भी करने को तैयार होता है ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के हरिद्वार सामने जहां बिहार से अपने से 10 साल बड़ी प्रेमिका दो बच्चों की मां भी है को लेकर प्रेमी युगल घर से फरार होकर यहां पहुंचा। लेकिन स्टेशन पहुंचते ही उनकी प्रेम कहानी ने नया मोड़ ले लिया क्योंकि दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया फिर वही हुआ जो उन्होंने सोचा नहीं था। बिहार से आए इस प्रेमी युगल के पास से तेरा लाख रुपए नकदी और ₹6 लाख के जेवरात भी मिले जिसके बाद लक्सर जीआरपी ने बिहार पुलिस को सूचना दी इसके बाद दोनों को बिहार पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
दरअसल बिहार के सहरसा निवासी एक विवाहिता जिसका बदला हुआ नाम पूर्णिमा का प्रेम प्रसंग बिहार के ही नालंदा जिले के थाना अंगारी के रहने वाले रूपेश रविदास के साथ चल रहा था। दोनों ने प्यार में साथ जीने की कसम खाई और घर से फरार होने की योजना बनाई। घर से फरार होते समय विवाहिता प्रेमिका ने अपने घर से ₹8 लाख नगदी और 6 लाख से अधिक के जेवरात रख लिए जबकि प्रेमी युवक ने अपने पास नौकरी से इकठ्ठे करे हुए 5 लाख से अधिक नकदी और 12 हजार के जेवरात रखकर दोनों घर से फरार हो गए।
जैसे ही दोनों फरार हुए तो उधर विवाहित प्रेमिका के पति इस बात की खबर लगी तो उसे पता चला कि पत्नी अपने साथ रुपये और जेवरात भी लेकर गई है जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई ऐसे में पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की पुलिस को इन्वेस्टिगेशन के दौरान यह पता चला कि दोनों ट्रेन से गए हैं। फिर क्या था पुलिस ने बिहार उत्तर प्रदेश उत्तराखंड आदि पुलिस को दोनों के फरार होने की सूचना दी।
इधर जीआरपी लक्सर थाना अध्यक्ष सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम में जांच पड़ताल करते हुए बिहार से आने वाली ट्रेनों को जांचना शुरू कर दिया, इस दौरान कुंभ स्पेशल ट्रेन के एसी कंपार्टमेंट से दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने जब कपड़े आदि बैग की तलाशी ली तो 13 लाख की नगदी छह लाख के जेवरात बरामद किए जिसके बाद बिहार पुलिस को जानकारी दे दी गई।
अपने से 10 साल के उम्र के प्यार में अंधी दो बच्चों की मां संपन्न घर की बताई जा रही है जबकि युवक भी कॉल सेंटर में काम करता है फिलहाल पुलिस की सूचना के बाद बिहार पुलिस की टीम लक्सर पहुंची जिन्हें नगदी जेवरात सहित दोनों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
