नई टिहरी- प्रदेश में लगातार कोरोना तेजी से फैल रहा है। ऐसे में आज नई टिहरी के राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार के छात्रावास में रहने वाले करीब 95 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव निकली। छात्र-छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में सभी कोरोना पॉजिटिव छात्र-छात्राओं को छात्रावास में ही आइसोलेट कर दिया गया।
प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिवों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक टीम गठित की गई है। छा-छात्राओं के पॉजिटिव आने के बाद कॉलेज में कार्यरत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं छात्रावास के जिन छात्र-छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है कॉलेज प्रशासन अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें घर भेजने की तैयारी में जुट गया है।
बताया जा रहा है कि सुरसिंगधार स्थित नर्सिंग कॉलेज के छात्रावास में करीब 200 छात्र-छात्राएं रहते हैं। विगत चार दिन पहले एक छात्रा यहां कोरोना पॉजिटिव निकली थी जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं की आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था। प्रधानाचार्य सविता अहमद नाज के अनुसार आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने पर 95 छात्र-छात्राओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी कोरोना पाजिटिवों को उनकी सुविधानुसार छात्रावास में आइसोलेट
कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

