देहरादून- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा कोरोना संक्रमण के चलते निरस्त हुई दसवीं की परीक्षा में छात्र छात्राओं को प्रोन्नत करने के लिए मानक तय करने शुरू कर दिए है। सूत्रों की मानें तो नवीं में मिले प्राप्तांक के आधार पर छात्र को दसवीं में नंबर दिए जाएंगे, जिसके तहत 10 वी के छात्र छात्राओं को नवीं में मिले अंकों के आधार पर दसवीं में नंबर दिए जाएंगे। जिसके लिए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा इन दिनों विद्यालयों से छात्रों की नवीं व दसवीं में आतंरिक मूल्यांकन के अंकों की डिटेल मांगी है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने हाई स्कूल की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। साथ ही हाई स्कूल के छात्र छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट करने का निर्णय लिया है। इस बार उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की दसवीं में 148355 व 12 वीं में 122184 छात्र पंजीकृत हैं। परिषद द्वारा हाई स्कूल के छात्रों को प्रमोट करने के लिए राज्य भर के विद्यालयों से छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया शिक्षण कार्य, बनाए गए प्रोजेक्ट वर्क, आतंरिक मूल्याकंन व गृह कार्य व कक्षा नौ की वार्षिक परीक्षा में छात्र को मिले प्राप्तांक व उपस्थिति, दसवीं में मासिक परीक्षा में मिले छात्रों के प्राप्तांक समेत अनेक बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। जिसके आधार पर ही छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
