हल्द्वानी- कोरोना काल में लोगो को और अधिक बेहतर जन स्वास्थ्य की सुविधाएं दिए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने जनपद के चिकित्सालयो में जनता को और अधिक स्वास्थ्य सुविधाये उपलब्ध कराने के लिए उपकरण क्रय हेतु जिला योजना मद से मुख्य चिकित्साधिकारी को 106.10 लाख जारी किये।
मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशो पर जनपद मे विभिन्न चिकित्सालयों स्वास्थ्य सुविधाये और बेहतर करने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालाढंूगी मे ई-पर्ची तथा लैपटाप, प्रिन्टिर खरीद हेतु 70 हजार एवं कालाढूगी में नाॅनस्टैस एवं डिजिटल एक्सरे मशीन लैपटाप के लिए 3.70 लाख, सा0स्वा0के0 बेतालघाट मे इन्टरनैट संयोजन हेतु एनआईसी द्वारा स्वान संयोजन हेतु 1.50 लाख इसी तरह गरमपानी सा0स्वा0के0 में भी इन्टरनैट संयोजन हेतु एनआईसी द्वारा स्वान संयोजन, सीआर सिस्टम हेत 13.50 लाख, कोटाबाग चिकित्सालय में डिजिटल रेडियो एक्सरे मशीन लैपटाप, नाॅन स्टैªस मशीन, तीन एसी आपूर्ति हेतु 5.20 लाख, सा0स्वा0के0 चिकित्सालय रामगढ मे 300 एम ए मशीन एवं ईसीजी मशीन आपूर्ति हेतु 7.85 लाख, टीबी क्लीनिक क्रय किया जाएगा ।
इसके अलावा हल्द्वानी में एक्सरे मशीन एवं तीन एसी तथा कम्प्यूटर लैपटाप हेतु 15 लाख, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोटाहल्दू मे 10 स्टेचर, 10 बैड साइन स्क्रीन एवं एक ईसीजी मशीन हेतु 1.50 लाख, बिन्दुखत्ता, लालकुआं, मोटाहल्दू चिकित्सालय मे लैब हेतु तीन आटो इन्लाइजर 7.50 लाख, सीएमओ कार्यालय मे फोटो स्टेट मशीन हेतु 60 हजार,बेस चिकित्सालय हल्द्वानी मे फूली आटोमेटिक वाई कैमेस्टी इन्लाइजर मशीन कोविड कार्य हेतु दो रेफ्रिजरेटर हेतु 12.30 लाख,सीएमएसडी हल्द्वानी में डीवीएस रेफ्रिजरेटर हेतु 30 हजार, जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में स्टेशनरी अन्य कार्य हेतु 2 लाख,कोविड कार्य हेतु बिजली एवं इन्टरनैट के बिलो के भुगतान हेतु 2 लाख आवंटित किए हैं।
तथा विभिन्न चिकित्सालयो मे 04 ईसीजी मशीन की आपूर्ति हेतु 2.50 लाख, संयुक्त चिकित्सालय पदमपुरी में सीआ सिस्टम हेतु 12 लाख, बेतालघाट चिकित्सालय मे एक्सरे 300 एनए मशीन हेतु 7.25 लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमताल में लैपटाप प्रिन्टर हेतु 60 हजार तथा रा.ए.चि बजून में आवश्यक उपकरण हेतु 50 हजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवाली ेमे दो कम्प्यूटर एक प्रिन्टिर हेतु 1 लाख रूपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैलपडाव मे आवश्यक उपकरणों हेतु 2.50 लाख तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालधन मे एक्सरे मशीन,आरओ, वाटर कूलर तथा सैक्शन मशीन हेतु 6 लाख 10 हजार रूपये जारी किये। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने निर्देश दिये कि चिकित्सा उपकरणो की खरीद मे गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
