उत्तराखंड में नैनीताल के सूखाताल स्थित एक भवन में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिससे बन्द पड़े मकान में भारी नुकसान हुआ है । फायर सर्विस की टीम ने बमुश्किल पहुंचकर आग पर काबू पाया । फायर सर्विस विभाग नैनीताल के मल्लीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के सामने बने आदर्श हॉस्टल के पीछे निजी भवन में आग लग गई । धरमपुर कॉटेज क्षेत्र में बना भवन पूर्व उप जिलाधिकारी गंगा प्रसाद और अतुल कीर्ति के परिवार का बताया जा रहा है । परिवार के कुछ सदस्य देहरादून, हल्द्वानी और नैनीताल के दूसरे मकान में रखते हैं । भवन में इनदिनों कोई नहीं रह रहा था । मकान में पिछले लंबे समय से विद्युत कनेक्शन भी कटा हुआ था, जिस कारण शार्ट सर्किट की संभावना खत्म हो गई है । एक मंज़िले भवन के तीन कमरों में आग फैल गई ।
प्रत्यक्षदर्शियों फाजिल खान के अनुसार सिलेंडर के ब्लास्ट के बाद घर से आग और धुआं उठने लगा । इसके बाद पुलिस और फायर सर्विस विभाग को सूचना दी गई । फायर विभाग ने पहाड़ी के ऊपर बने मकान में बमुश्किल पहुंचकर आग पर काबू पाया । आग पर काबू पाने के लिए फायर सर्विस की दो बड़ी गाड़ियां आग बुझाने पहुंची थी । एफ.एस.ओ.चंदन राम आर्या ने बताया कि सूचना के बाद उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया । उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की तरफ से कभी कहा जा रहा है कि यहां विद्युत कनेक्शन चालू था और कभी कहा जा रहा है कि कटा था । बाहरहाल आग के कारणों का, इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
