हल्द्वानी- धैर्य के अभाव में और आपस में विवाद के चलते इन दिनों आत्महत्या के मामले बढ़ चुके हैं ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां नशेड़ी युवक ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र में स्मैक के नशे के लती युवक ने चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह पत्नी जागी तो बगल के कमरे में पति को पंखे से लटके देख उसके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुखानी थाना क्षेत्र के ग्राम टोक पनियाली निवासी सुनील कुमार आर्य पुत्र कैलाश चंद्र आर्य की उम्र 30 वर्ष बुधवार की रात को पत्नी व बच्चों से अलग दूसरे कमरे में सो गया। प्रातः जब काफी देर तक कमरे से बाहर नही निकला तो उसकी पत्नी ने कमरे में जाकर देखा। जहा पर वह चुन्नी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। सूचना पर थाना प्रभारी मुखानी सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। लेकिन सुनील की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वह स्मैक और शराब का लती था। बुधवार की रात को पत्नी ने उसे अपने कमरे में सोने को मना कर दिया। जिसके बाद वह अलग कमरे में सोने चला गया। मृतक की एक छोटी बच्ची और घर में एक छोटा भाई है। और परचून की दुकान चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार 
