नैनीताल- राज्य में कोरोना का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। नौनिहाल भी अब इसकी चपेट में आ रहे हैं। कुमाऊं के सबसे बड़े स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय से चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है यहां बड़ी संख्या में बच्चे पॉजिटिव निकलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाडी़ में 85 नौनिहाल कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। संक्रमित छात्र छात्राओं को विद्यालय में ही आइसोलेट किया गया है। नेगेटिव पाए गये बच्चों को घर भेजने के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व विद्यालय प्रबंधन निर्णय लेगा। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाडी़ में बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत करीब 11 नौनिहाल कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष शिविर लगाकर करीब 496 छात्र-छात्राओं के नमूने लिए।
शनिवार को आई रिपोर्ट मे 85 छात्र छात्राएं कोरोना संक्रमित पाए गए है। एक साथ 85 छात्र-छात्राओं के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। इधर उपजिलाधिकारी राहुल साह के निर्देश पर पहले ही विद्यालय को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है। वहीं अब बडी़ संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार संक्रमित पाए गए नौनिहालों वालों को विद्यालय में ही आइसोलेट करने की तैयारी शुरु कर दी गई है। उपचार के प्रबंध कर निगरानी भी बढ़ा दी गई है। पता चला है कि जिन बच्चों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है उन्हें विद्यालय से घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड- यहां एक ही स्कूल में 85 छात्र कोरोना पॉजीटिव आने से हड़कम्प”
Comments are closed.



नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा
उत्तराखंड : गैस सिलिंडर महंगा और कम हुआ तो बढ़ गए चाय-समोसे के दाम
अब गांवों में भी मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, उत्तराखंड को मिले 30 नए डॉक्टर
देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य 


स्कूलों में जांच करवा रहे हैं रैलियां हो रही है उनसे कोरोनावायरस नहीं फैल रहा है