- 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रुड़की – दो दिन पूर्व रूड़की के कोतवाली मंगलोर क्षेत्रान्तर्गत 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना का मंगलौर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विगत शुक्रवार को मंगलौर क्षेत्रान्तर्गत शाम के समय 6 वर्षीय बच्ची अचानक गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची का कोई पता नही चल पाया परिजनो ने बच्ची गुम होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई। पुलिस ने चंद घंटों में ही बच्ची को बेहोशी हालत में बरामद कर लिया था। मासूम के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने मासूम बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, और घटना की जांच करने में जुट गई।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के मदद से आरोपी को दबोच लिया और पूछताछ करने पर आरोपी ने दुष्कर्म करना कबूल लिया। घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर ने बताया कि घटना की सूचना के बाद ही पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई थी। और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है इससे पहले भी आरोपी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा 

