उत्तराखंड – देहरादून के तिलक रोड निवासी यश रस्तोगी स्कार्पिय़ो से अपने परिवार के साथ मुरादाबाद रिश्तेदारी में जा रहे थे। कांठ में रसूलपुर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार सुबह वाहन खंभे से टकरा गया। हादसे में यश रस्तोगी,आरती रस्तोगी, संगीता रस्तोगी, अंशिका की मृत्यु हो गई। वाहन चला रहे अतुल रस्तोगी और उनकी बहन मानवी रस्तोगी घायल है।
रिश्तेदारी में जा रहा था परिवार
उत्तराखंड के देहरादून के तिलक रोड निवासी यश रस्तोगी पुत्र पंकज रस्तोगी अपने परिवार के साथ देहरादून से मुरादाबाद मुगलपुरा क्षेत्र में अपने रिश्तेदारी में स्कॉर्पियो गाड़ी से जा रहे थे।
कंठ में रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को सुबह 5 बजे के आसपा उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे रसूलपुर क्रॉसिंग के पास खड़े खंभे से टकरा गई। जिस गाड़ी में सवार यश रस्तोगी 28 वर्ष आरती रस्तोगी पत्नी दिलीप रस्तोगी 45 वर्ष संगीता रस्तोगी पत्नी पंकज रस्तोगी कुमारी अंशिका पुत्री दिलीप रस्तोगी 18 वर्ष इन चारों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त
गाड़ी चला रहा अतुल रस्तोगी पुत्र दिलीप रस्तोगी 26 वर्ष तथा उसकी बहन मानवी रस्तोगी पुत्री दिलीप दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना कांठ पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों बहन भाइयों को उपचार के लिए मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के सब का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया है। दुर्घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

