गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ में 507 संस्कार संपन्न
हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 23 जनवरी को गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ में कुल 507 संस्कार श्रद्धा व अनुशासन के साथ संपन्न हुए। इनमें 476 यज्ञोपवीत संस्कार, 29 मुंडन संस्कार तथा विद्यारंभ संस्कार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शक्तिपीठ की अलग-अलग मंजिलों पर सुव्यवस्थित रूप से किया गया।
ग्राउंड फ्लोर पर प्रातः 6 बजे से संस्कारशाला प्रबंधन का दायित्व श्री ओमवीर सिंह, श्री यशवंत सिंह एवं सहयोगी श्रीमती सीमा जौहरी, श्रीमती कल्पना पांडे, श्रीमती मीना जोशी तथा श्री चंद्रशेखर सुयाल ने निभाया। मंच व्यवस्था प्रथम पारी में श्रीमती सरस्वती सुयाल, श्रीमती दीप्ति भट्ट द्वारा की गई। हारमोनियम पर मानसी जी व शगुन जी तथा ढपली पर जीवन जी, गरिमा जी व हर्षिता जी ने सहयोग दिया। संस्कार पुरोहित के रूप में श्री नारायण दत्त शर्मा व डॉ. पंकज कांडपाल उपस्थित रहे।
तीसरी मंजिल पर संस्कारशाला प्रबंधन दोनों पारियों (प्रातः 8 बजे व 12 बजे) में श्रीमती अंजनी महंत, श्रीमती दीपा टंगड़िया, श्रीमती शोभा कड़ाकोटी, श्रीमती चंद्रकला रौतेला, सुश्री मीना साह, श्री टी.एस. रौतेला एवं श्री देवनाथ गोस्वामी द्वारा किया गया। मंच व्यवस्था में श्रीमती गीता कर्नाटक, श्रीमती प्रभा भट्ट व श्रीमती राधा खाती का योगदान रहा। हारमोनियम पर आयेशा जी व मीनाक्षी जी तथा ढपली पर सूर्यांश जी व गायत्री जी ने सहयोग दिया। दोनों पारियों में संस्कार पुरोहित के रूप में श्री राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी व श्री मोती सिंह वर्मा ने दायित्व निभाया।
चौथी मंजिल पर प्रातः 7 से 12 बजे तक हंसी भट्ट जी व गीता बजेठा जी तथा 1 बजे से समापन तक अनीता बिष्ट जी द्वारा संस्कारशाला प्रबंधन किया गया। मंच व्यवस्था दोनों पारियों में सुमिता दीदी, ऋषिका बहन जी व ढपली पर दीपक बाबू द्वारा की गई। पहली पारी में संस्कार पुरोहित डॉ. सी.एस. जोशी, डॉ. पंकज कांडपाल/श्री हरीश तिवारी तथा दूसरी पारी में डॉ. सी.एस. जोशी व श्री एन.डी. शर्मा रहे।
इसके अतिरिक्त मुंडन संस्कार व यज्ञ मुख्य मंदिर परिसर में गीतिकाव्या जी, श्रीमती राधिका जोशी एवं श्रीमती सोनी कश्मीरा के सहयोग से संपन्न हुए

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत 
