देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम का तात्कालिक अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड राज्य के लिए तीन घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा रात्रि 9:00 बजे जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। पिछले 3 घंटे के दौरान सबसे अधिक चोरगलिया में 28.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई जबकि मंसूरी में 25 एमएम , लैंसडाउन में 24 तथा पुरोला में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई।

इधर आज शाम 5:30 बजे जारी मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक आज राज्य के देहरादून टिहरी नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा हरिद्वार पौड़ी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सतर्क रहने की सलाह। मौसम विभाग ने इस दौरान नदी नालों के किनारे लोगों को सतर्क रहने , संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन , चट्टान गिरने तथा सड़क बाधित होने की संभावना व्यक्त की है पहाड़ी क्षेत्रों में नदी नालों के जल स्तर में वृद्धि तथा निचले इलाकों में जलभराव की संभावना बताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
Ad
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें