देहरादून (बडी खबर): सहस्त्रधारा कारलीगाड़ में बादल फटा, दो लोग लापता

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। बीती रात शहर में हुई भारी वर्षा के कारण सहस्त्रधारा के समीप स्थित कारलीगाड़ क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने रेस्क्यू एवं राहत कार्य शुरू कर दिया।

जिलाधिकारी सविन बंसल को जैसे ही घटना की जानकारी प्राप्त हुई, उन्होंने रात्रि में ही सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू टीमें मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए। उनकी निगरानी में पूरे जिले को आपदा अलर्ट मोड में रखा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट

प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। राहत की बात यह रही कि अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कुछ दुकानें बह जाने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड

घटनास्थल पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा लोनिवि की संयुक्त टीमें जेसीबी, रस्सियां, लाइटिंग उपकरण व अन्य बचाव सामग्री के साथ राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोजबीन लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी स्वयं रात में ही मौके पर पहुंचीं, और वहां चल रहे राहत कार्यों की निगरानी की।

इस प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी विभागों को सक्रिय मोड में रखा गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें