उत्तराखंड: निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर दो मजदूरों की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर दो मजदूरों की मौत, ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून: नगर कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार सुबह एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब में निर्माण कार्य के दौरान हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि अनारकली निवासी महिला गोलबोसी परसिया, जो मूल रूप से लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं, ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके पति विनोद, सियाराम और राजकुमार एसजीआरआर स्कूल की निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी का काम कर रहे थे। दो मई की सुबह कार्य के दौरान लिंटर के पाइप से करंट जैसा झटका लगने के कारण तीनों मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम

इस हादसे में विनोद और सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मजदूर राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोलबोसी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार दीपक बंसल और अनिल की लापरवाही और सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के ऊंचाई पर काम करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से मजदूरों में रोष और दहशत का माहौल है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें