डोईवाला : अपने खेत में पशुओं के लिए चारापत्ती काटने गई गडूल निवासी सुशीला भंडारी पर गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे दो भालुओं ने हमला कर दिया। सुशीला ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों भालुओं को भगा दिया….लेकिन खुद गंभीर रूप से घायल हो गईं। भालुओं से हुई इस जंग में सुशीला देवी मौत के मुंह से वापस लौटी हैं।
घटना के दौरान पहले एक भालू ने उन पर हमला किया….जिसे पाठल से भगा दिया। लेकिन पीछे से दूसरा भालू हमला करने आया और सुशीला के माथे और सिर पर गंभीर चोटें लगीं। जमीन पर गिरने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें वाहन से जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया।
उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनके माथे की हड्डी टूट गई है और गंभीर घाव हैं। उनका सीटी स्कैन कर पूरी स्थिति का आकलन किया जाएगा।
वन विभाग के रेंजर एनएल डोभाल ने बताया कि गडूल क्षेत्र में भालू अपने बच्चे के साथ घूम रहे हैं….जो काफी खतरनाक होते हैं। हाल ही में इसी भालू के कारण नरेंद्रनगर के चलड गांव में भी एक युवक घायल हुआ था।
स्थानीय निवासियों के अनुसार डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में पहली बार किसी भालू ने किसी व्यक्ति पर हमला कर घायल किया है। इस क्षेत्र में इस साल पहले भी हाथियों से जान लेने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
