हल्द्वानी- काम कोई छोटा नहीं होता, अगर मेहनत से किया जाए तो पहचान और तकदीर दोनों बदल सकता है ऐसी ही सोच को लेकर लॉकडाउन में बेरोजगार हुए नैनीताल जिले के बेतालघाट तहसील के चड्यूला के एक युवक ने पहाड़ी सैलून का काम शुरू किया है और अच्छी बात यह है जनप्रतिनिधियों ने भी इस काम को सराहा है नैनीताल के युवा विधायक संजीव आर्य और दर्जा मंत्री पी सी गोरखा ने वोकल फ़ॉर लोकल के तहत पहाड़ के इस युवा के प्रयास को सराहाते हुए पहाड़ी सैलून का शुभारंभ किया।

पहाड़ी सैलून को चलाने वाले पंकज टम्टा बाहर नौकरी करते थे और लॉकडाउन के दौरान वह बेरोजगार हो गए इस दौरान उन्होंने स्वरोजगार अपनाने की सोची अक्सर सैलून के काम से घबराने वाले युवाओं के लिए पंकज का यह आईडिया किसी मिसाल से कम नहीं है कि उन्होंने चुनौतीपूर्ण कार्य को चुना जिसके लिए उनकी हर जगह प्रशंसा हो रही है क्योंकि यह कहा जाता रहा है काम कभी छोटा नहीं होता और मेहनत से करो तो किस्मत बदलते देर नहीं लगती पंकज के इस नई स्वरोजगार पहाड़ी सैलून के नाम से खोली गई दुकान न सिर्फ आकर्षक है बल्कि लोगों का भी सपोर्ट उन्हें जमकर मिल रहा है आज के इस दौर में छोटे-छोटे स्वरोजगार आजीविका का साधन बन सकते हैं वह कल वोकल फार लोकल का पंकज ने यह नायाब उदाहरण पेश किया है आज जरूरत है लोगों को पंकज जैसे युवाओं के सपने साकार करने के लिए उनको अपना समर्थन देने की ताकि पहाड़ का युवा खुद की काबिलियत पर खड़ा हो सके। विधायक संजीव आर्य भी उनके विधानसभा क्षेत्र के एक युवा द्वारा किए गए इस अनूठे प्रयास की प्रशंसा कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

