हरिद्वार: हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में दादा, दादी और उनके पांच वर्षीय पोते की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, 52 वर्षीय वीर सिंह अपनी पत्नी मंजू देवी (50) और पोते शिवा सिंह (5) के साथ स्कूटी से हरिद्वार से अपने गांव गाजीवाली लौट रहे थे। रास्ते में श्यामपुर फ्लाईओवर पर उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहले भी एक अन्य स्कूटी से हादसा हुआ था। इसके बाद चालक वाहन को फ्लाईओवर के किनारे छोड़कर फरार हो गया। अंधेरा होने के कारण खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं दी और दूसरी स्कूटी उससे जा टकराई।
वीर सिंह और मंजू देवी हरकी पैड़ी क्षेत्र में दुकान चलाते थे। मंगलवार रात दुकान बंद करने के बाद वे अपने पोते के साथ घर लौट रहे थे।
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर पर पर्याप्त रोशनी न होने को भी दुर्घटना का एक कारण बताया है।
सीओ अवनी तिवारी ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश भी की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
