नई टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी जनपद में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। कोटेश्वर बांध की झील में डूबने से सात साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है वहीं स्थानीय लोगों में THDC India Limited के खिलाफ गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार विकासखंड चंबा की धारअकरिया पट्टी के भासौं गांव निवासी सात वर्षीय दिव्यांशु गुरुवार को अपनी मां और अन्य बच्चों के साथ मवेशी चराने तथा लकड़ियां इकट्ठा करने के लिए गांव से आगे धर्मशाला नामक तोक के नीचे गया था। इसी दौरान खेलते समय उसका पैर फिसल गया और वह सीधे झील में जा गिरा। अचानक हुए इस हादसे से साथ मौजूद बच्चे और उसकी मां घबरा गए। उन्होंने पास मौजूद रस्सी के सहारे किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मासूम की सांसें थम चुकी थीं।
घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि झील के किनारे किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था या तारबंदी नहीं होने से ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस घटना को गंभीर लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि इससे पहले भी भासौं गांव के एक ग्रामीण की झील में डूबने से मौत हो चुकी है। उस समय वह अपनी बेटी को बचाने के प्रयास में खुद पानी में समा गया था। इसके बावजूद बांध प्रशासन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए।
ग्रामीणों की मांग है कि जिन स्थानों पर लोग मवेशी चराने जाते हैं वहां झील के किनारे मजबूत तारबाड़ और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में बांध झीलों के आसपास सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) एक ही छत के नीचे समाधान, प्रशासन का बड़ा कदम
देहरादून : (बड़ी खबर) इन जिलों में 28 तक बारिश की संभावना
उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय का सपना जल्द होगा साकार, तैयारियां तेज
गैस को लेकर बड़ा अपडेट! देहरादून से आया सख्त आदेश, हर जिले में हड़कंप
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने सरकार के 4 साल पर दी बधाई
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
X पर छाया #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal, 4 साल पर मिला जबरदस्त समर्थन
4 साल बेमिसाल: उत्तराखंड में धामी सरकार का दमदार विकास, हर क्षेत्र में बड़ी छलांग
उत्तराखंड: शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं… 12 KM पैदल चलकर दी सरकार को खुली चुनौती
उत्तराखंड: यहाँ बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार दादी की मौत 
