नैनीताल में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक, सोहेल की मौके पर मौत—दोस्त गंभीर
नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर शुक्रवार दोपहर जोलीकोर्ट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए, जिसमें 25 साल के सोहेल की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सोहेल अपने दोस्त के साथ नैनीताल में रहने वाले अपने बड़े भाई से मिलकर बाइक से कालाढूंगी लौट रहा था। दोपहर करीब तीन बजे जोलीकोर्ट के पास एक मोड़ पर उनकी बाइक अचानक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सोहेल ट्रक के पहियों के नीचे जा फंसा, जबकि उसका दोस्त सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
हादसे के तुरंत बाद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी ने भी सोहेल को ट्रक के नीचे से बाहर निकालने की हिम्मत नहीं दिखाई। इस बीच कई लोगों ने वीडियो भी बना लिया। चश्मदीदों का कहना है कि उस समय तक सोहेल की सांसें चल रही थीं।
करीब 20 मिनट बाद एम्बुलेंस और पुलिस टीम पहुंची। सोहेल को बाहर निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार का हाल रो-रोकर बुरा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी 
