देहरादून: (बड़ी खबर)उद्यान विभाग में माली के 415 पदों पर भर्ती शुरू, तनख्वाह 12500

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उद्यान विभाग में माली के 415 पदों पर भर्ती शुरू

देहरादून। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में माली के 415 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से की जा रही है। इन्हें 12500 रुपये के मानदेय पर नियुक्त किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर रखी गई है।

उत्तराखंड सरकार के रोजगार प्रयाग पोर्टल पर माली के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। https://rojgarprayag.uk.gov .in पर जाकर सिर्फ ऑनलाइन ही

यह भी पढ़ें 👉  पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे

आवेदन को ही भर्ती के लिए मान्य होंगे। 20 से 42 आयु वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे। उत्तराखंड के ऐसे स्थायी निवासी जो पांचवीं पास हैं और राजकीय उद्यान चौबटिया रानीखेत से एक वर्षीय माली प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अथवा विशेष अभियान के तहत उद्यान विभाग से तीन माह का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र लिया है, वह आवेदन के लिए पात्र होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें