पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी,एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की गई सख्त।
पंतनगर- पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी। आनन फानन एयरपोर्ट की सुरक्षा सख्त करते हुए बम निरोधक दस्ता बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। देशभर में आए दिन इस तरह के फेक ईमेल के माध्यम से कभी स्कूलों को, कभी एयरपोर्ट को तो कभी हॉस्पिटलों को बम से उड़ने की धमकी दी जा रही है।
हवाई सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी एलायंस एयर के पास एक धमकी भरा ईमेल आया था, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। कंपनी प्रबंधन ने सोमवार की शाम एएआई के मुख्यालय सहित पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर को ईमेल फारवर्ड कर मामले से अवगत कराया। जिसके बाद तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर पुलिस प्रशासन और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने एयरपोर्ट परिसर व टर्मिनल बिल्डिंग सहित रन वे और आवासीय परिसर की तलाशी ली।
लगभग तीन घंटे चली इस कार्रवाई में दस्ते को एयरपोर्ट में कोई अवांछनीय वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिस्तरीय चेकिंग (मुख्म प्रवेश द्वार, टर्मिनल बिल्डिंग प्रवेश द्वार और बोर्डिंग के समय स्क्रीनिंग) सहित लगेज जांच को बढ़ा दिया गया है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 
