Haldwani-यहाँ दर्शन कराने के बहाने युवती को होटल में ले गया यह युवक… नशीला पदार्थ खिलाकर कर दिया यह कांड…
हल्द्वानी। युवती ने एक प्रतिष्ठित परिवार के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा कैंची धाम घूमने के बहाने नैनीताल के एक होटल में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन संबंध बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। दिल्ली निवासी युवती ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिये संपर्क मे आए बाराबंकी निवासी युवक और उसके स्वजनो पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील फोटो- वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पहला घटनास्थल नैनीताल होने के कारण मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने युवक समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
युवती के अनुसार, जुलाई 2025 में शुभम वाजपेयी उसे कैंची धाम और नैनीताल घुमाने लाया था। नैनीताल मे ठहरने के दौरान उसने
नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर शादी का भरोसा दिया। आरोप है कि बाद मे उदयपुर यात्रा के दौरान युवक ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
युवती का आरोप है कि युवक के परिजनो ने भी शादी का भरोसा दिलाया लेकिन बाद में 50 लाख रुपये दहेज लाने की मांग की गई। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर शुभम वाजपेयी, उसके माता-पिता, बहन, जीजा और दोस्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 74, 75, 115 (2) और 3 (5) में प्राथमिकी दर्ज की है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 
