टनकपुर (चम्पावत)- दीपावली की आतिशबाजी में मंगलवार को एक युवक की आँख बुरी तरह झुलस गयी। परिजनों ने आनन फ़ानन में टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहाँ डॉ आफ़ताब अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर दशा को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहाँ युवक की आँख का ऑपरेशन किये जाने की जानकारी सामने आ रही हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में 20 वर्षीय समीर हुसैन पुत्र स्व0 सादिक हुसैन अपने घर के समीप दिवाली के पटाखे जला रहा था। इस बीच अचानक पटाखे के फटने से उसकी आंख बुरी तरह जख़्मी हों गयी । स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉ आफताब अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर दशा को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।
डॉ आफताब अंसारी ने बताया कि पटाखे से गंभीर चोट लगने के कारण रक्त स्राव हो गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे केस पूर्व वर्षों में भी भी सामने आए हैं। जिनमे मामूली चोटे भी शामिल हैं।
बताते चले टनकपुर में आतिशबाजी दो परिवारों में कहर बन कर टूटी हैं जहाँ सोमवार को मेला टंकी क्षेत्र में एक दुकानदार की दो दुकाने आग की भेंट चढ़ गयी वही मंगलवार को मनिहार गोठ में एक युवक पटाखे चलाने के दौरान गंभीर रूप से घायल हों गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू 
