अल्मोड़ा – सांसद अजय टम्टा ने आज बेस चिकित्सालय में मोबाईल डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। 20.72 लाख रूपये कीमत की यह डिजिटल एक्स-रे मशीन बेस चिकित्सालय द्वारा सांसद निधि से क्रय की गयी है। इस अवसर पर उन्होने कहा कि यह अत्याधुनिक तकनीक की डिजिटल एक्स-रे मशीन वायरलेस है। यह मशीन बिना फिल्म के है जिसमें रिपोर्ट डिजिटल रूप में प्राप्त होगी। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के एक्स-रे इस मशीन से लिया जाएगा, इस पोर्टेबल मशीन की मदद से मरीज के बेड मे जाकर एक्स-रे लिया जा सकेगा जिसका रिजल्ट तत्काल प्राप्त होगा।
उत्तराखंड- हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, परीक्षा की डेटशीट हुई जारी
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि इस मशीन के अल्मोड़ा संसदीय ़क्षेत्र के लोगों को काफी सहायता मिलेगी। उन्होने पीएमएस बेस डा0 एच सी गढकोटी से कहा कि कोविड-19 के अन्तर्गत अन्य उपकरणों की जरूरत होगी तो अवगत करा लिया जाय उन्हे भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मा0 सांसद के धन्यवाद किया और कहा कि यह मशीन बेस चिकित्सालय के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 
