उत्तराखंड – होली में हादसे का शिकार हुआ युवक, यहां मिली लाश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • जनपद हरिद्वार – रूड़की क्षेत्र गंगनहर में डूबा युवक, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

आज दिनांक 25 मार्च 2024 को पुलिस कोतवाली गंगनहर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गंगनहर में एक युवक डूब गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक पविन्द्र धस्माना के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ADVERTISEMENTS

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए राफ्ट के माध्यम से गंगनहर में उतरकर डीप डाइविंग के माध्यम से संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया जिस दौरान लगभग 15 फ़ीट गहराई से उक्त युवक के शव को गंगनहर से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग

उक्त युवक रुड़की से अपने दोस्तो के साथ गंगनहर में नहाने आया था जहाँ नहाते समय अचानक उक्त युवक का पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर नदी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई

मृतक का नाम :- श्री अजय सविथा पुत्र उम्र 22 वर्ष पुत्र कमलेश सविथा, निवासी- कानपुर, उत्तरप्रदेश।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें