देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में मंगलवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग एवं एजुस्किल (EduSkill) के मध्य में समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। उत्तराखण्ड सरकार एवं एजुस्किल द्वारा संयुक्त रूप से सभी राजकीय पाॅलीटेक्निक में आॅनलाईन माध्यम से युवाओं को विश्वस्तरीय टेक्निकल स्किल उपलब्ध कराएगी। इसके माध्यम से मल्टीनेशनल कंपनियों के एकेडमिक प्रोग्राम तक छात्र-छात्राओं की पहुंच संभव होगी।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- (बड़ी खबर) DGP की शानदार पहल, हजारो पुलिसकर्मियों को मिलेगा यह लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के साथ ही प्रशिक्षकों को भी लगातार अपग्रेड किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका लगातार मूल्यांकन और अनुश्रवण किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इससे छात्र छात्राओं को इंडस्ट्री की डिमांड के अनुरूप कोर्सेज करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे इससे कितना ग्रहण कर पा रहे हैं, इस पर भी फोकस किया जाना चाहिए। एमओयू, निदेशक तकनीकी शिक्षा डाॅ. हरी सिंह एवं निदेशक EDUSkill, शुभजीत जगदेव के मध्य हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी एवं मुख्यमंत्री के आई.टी. सलाहकार रविन्द्र दत्त पेटवाल भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें👉 नैनीताल- सरोवर नगरी को और खूबसूरत बनाने की डीएम बंसल की पहल, निरीक्षण कर दिए यह निर्देश

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
