Haldwani News- नैनीताल जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। तो वहीं नदी नाले उफान पर हैं, पहाड़ों में हुई भारी बारिश के चलते हल्द्वानी के गौलापार की सूखी नदी में अचानक पानी आने से विजयपुर गांव का संपर्क कट गया, नदी में पानी अधिक आ जाने से गांव का रास्ता घंटों बंद रहा। नदी में पानी आ जाने के चलते स्कूली बच्चे नदी के दूसरे छोर पर घंटों फंसे रहे, जहां पानी कम होने पर बच्चे घर को गए, यही नहीं स्थानीय लोग कई बच्चों को कंधों पर बिठाकर उनको नदी भी पार कराते नजर आए। यहां तक की स्कूली बच्चे और बाइक सवार जान जोखिम में डालकर नदी को पार भी कर रहे थे।
ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता था, आपको बता दें हल्द्वानी से महज सात किलोमीटर दूरी पर विजयपुर गांव है, जो ब्रिटिश कालीन गांव के नाम से जाना जाता है, ग्रामीण कई दशकों से नदी के ऊपर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन नदी के ऊपर अभी तक पुल नहीं बन पाया। नदी के ऊपर पुल नहीं होने के चलते बरसातों के समय विजयपुर गांव के लिए सूखी नदी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है।
नदी पार करने के दौरान कई बार हादसे भी हो चुके हैं, उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे हैं। उप जिलाधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि लोगों से आग्रह किया गया है, कि नदी के जलस्तर बढ़ने के दौरान नदी को पार ना करें, इसके अलावा स्थानीय थाने को भी लिखित सूचना दी गई है, कि जिस समय नदी में पानी आ रहा हो, उस समय वहां पर फोर्स को तैनात रखा जाए और गांव वालों को नदी पार करने से रोका जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

