LPG Cylinder: सरकारी तेल कंपनियों ने एक अगस्त को घरेलू गैस और कमर्शियल यूज वाले सिलेंडर की कीमतों को अपडेट कर दिया है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ है. इस बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बड़ी कटौती हुई है. इस बदलाव के कारण देश की राजधानी नई दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1680 रुपये हो गई है. इससे पहले बढ़ोतरी के साथ चार जुलाई को 1780 रुपये कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पहुंच गए थे.
किस शहर में कितने हुए एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दाम
कोलकाता में एलपीजी 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दाम में 93 रुपये की कमी आई है और अब यहां कमर्शियल सिलेंडर 1802.50 रुपये में मिलेगा. मुंबई में यह सिलेंडर अब 1640.50 रुपये में बिकेगा, जो 4 जुलाई को बढ़कर 1733.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो चुका था. वहीं चेन्नई में एलपीजी 19 किलो सिलेंडर के दाम 1852.50 रुपये हो चुके हैं, जो चार जुलाई को बढ़कर 1945 रुपये हो गए थे.
नहीं बदली घरेलू गैस की कीमत
मार्च से ही घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 14.2 किलो घरेलू एलपीजी की कीमत मार्च में 50 रुपये तक बढ़ाए गए थे. देश की राजधानी में घरेलू गैस की कीमत 1103 रुपये प्रति सिलेंडर है. वहीं मुंबई में रसोई गैस 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई 1118.50 रुपये प्रति सिलेंडर बिक रहा है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
