Tehri News: खबर टिहरी से है जहां शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने बाजार में स्कूटी सवार होमगार्ड को रौंद दिया। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। बताया गया कि नशे में धुत कार चालक कुछ बताने की स्थिति में नहीं था।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस थाने में तैनात होमगार्ड भगत सिंह उम्र 55 पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम तलाई नरेंद्रनगर अपनी स्कूटी से बाजार में गश्त कर रहे थे। तभी शराब के नशे में धुत कार चालक ने उनकी स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। कार चालक यही नहीं रूक वह काफी आगे तक उसे घसीटते हुए ले गया। जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वहा मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कार चालक सत्य प्रसाद पैन्यूली पुत्र शिवशरण पैन्यूली निवासी छिद्दरवाला देहरादून को हिरासत में लिया गया है। लेकिन वह अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। बताया जा रहा है कि वह पशुपालन विभाग में कार्यरत है, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की सूचना होमगार्ड के परिजनों को दे दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड 
