रुद्रपुर- सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, आए दिन सड़क हादसे में अनेक लोग अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं। इसी बीच यहां काशीपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां युवक के सिर पर गोली मारकर हत्या, घटना से परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात खेड़ा निवासी अब्बास हुसैन रोजाना की भांति मजदूरी का कार्य कर बाइक से अपने घर को वापस जा रहे थे कि तभी काशीपुर मार्ग पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है वह अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़कर चले गए।
घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- इस जिले में SSP ने कई दरोगाओ के किये तबादले
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- नैनीताल से हल्द्वानी आ रहे स्कूटी सवार को भुजियाघाट के पास ऐसे मिली मौत, साथी घायल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
