Shrinagar News- पौड़ी जिले के श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के नवगांव खिरसु में बारिश के कारण एक पशुशाला के ढह जाने से लगभग साठ पशु दब गए। एसडीआरएफ के अनुसार पशुशाला के अंदर 51 बकरियां, 4 बैल और तीन गाय बांधी गई थी। लगभग सभी पशुओं के मरने की आशंका है।
एसडीआरएफ ने दस बकरियों के शव निकाल कर ग्रामीणों के सुपर्द कर दिए हैं। टीम रात को गांव में ही रूकी और आज दोबारा से मलबे से पशुओं को निकालने का अभियान शुरू किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार कल दोपहर कोतवाली श्रीनगर को सूचना मिली के नवगांव खिरसु गांव में एक पशुशाला लगातर हो रही बारिश के कारण ढह गई है। बताया गया कि पशुशाला के मलबे में साठ के लगभग बेजुबान पशु दब गए हैं।
सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम एचसी दीपक मेहता के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना की गई। टीम को सूचित किया गया कि नवगाँव ख़िरसु ब्लॉक में अत्यधिक वर्षा होने से भूस्खलन होने से आये मलबे की चपेट में एक गौशाला के आने से 51 बकरियां, 04 बैल और 03 गाय दब गई है व एक गाय व एक बछड़ा घायल है।
रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। स्थानीय लोगो द्वारा पूर्व में ही कुछ मृत बकरियों को निकाल लिया गया था, रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए 10 मृत बकरियों को निकाल कर ग्रामीणों के सुपर्द किया। टीम वर्तमान में गाँव मे ही रुकी हुई है । ग्रामीणों के लिए ये पशु मात्रा आय का साधन नही अपितु परिवार के सदस्य जैसे है ,अतः टीम ने रात को गांव में ही रूककर आज सुबह से दोबारा मलबे में सर्च आपरेशन शुरू करने का निर्णय लिया। अब से कुछ देर बाद मलबे को खंगालने का काम दोबारा से शुरू होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी 

