Dehradun News- उत्तराखंड में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी मामला देहरादून क्षेत्र का है। सहसपुर थाना के ग्राम बालूवाला में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को ग्राम बालूवाला में एक घर में एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान गुमान सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी । इस संबंध में मृतक गुमान सिंह की बहन पुष्पा देवी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर थानाध्यक्ष सहसपुर ने मामले की जांच को टीम गठित की।मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने करीब 45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इस पर पुलिस ने रणजीत सिंह नेगी पुत्र बचन सिंह निवासी गजा, जनपद टिहरी गढ़वाल हाल पता सेलाकुई देहरादून और आशा यादव पूर्व पत्नी स्व गुमान सिंह निवासी सेलाकुई देहरादून को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से दो सिम कार्ड, दो मोबाइल, एक मोटर साइकिल बरामद की।
पूछताछ में मृतक की पत्नी आशा ने बताया कि मेरा पति गुमान सिंह से वर्ष 2013 में तलाक हो गया था। बच्चे पति के पास ही थे। वह बच्चों का ख्याल नहीं रखता था। वह लगातार संपत्ति को बेचकर अपने ऐसो आराम पर खर्च कर रखा था।आशा ने बताया कि इस दौरान उसकी मुलाकात रणजीत सिंह नेगी से हुई। उसने प्रेमी को पति के बारे में बताया। इस पर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके तहत मैंने पति को अपने बालूवाला स्थित घर पर बुलाया। उसे खाने में नींद की गोली दी। जब वह सो गया तो उसका गला घोटकर हत्या कर दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट
उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: हरिद्वार की सभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले – केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों की अब खैर नहीं 

