Haldwani News: सड़के हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे है। देर रात अंबुजा सीमेंट कंपनी के मार्केटिंग कर्मी हल्द्वानी से बाइक से घर के लिए निकला था। इससे पहले कि वह घर पहुंचता रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, शांतिपुरी सतसंग आश्रम पंतनगर निवासी 29 साल के सुदर्शन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह अंबुजा सीमेंट कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। बुधवार को वह कंपनी के काम से हल्द्वानी आया था। देर शाम वह हल्द्वानी से अपने घर को निकला। इससे पहले उसने अपने घर आने की जानकारी मां को फोन पर दी। लेकिन देर रात करीब 9 बजे तक युवक घर नहीं पहुंचा। इसे पर मां को चिंता हुई। उन्होंने सुदर्शन का फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठाया।

तभी थोड़ी देर में उनके पास फोन आया। उधर से फोन करने वाले ने अपने पुलिसकर्मी बताया और सुदर्शन के साथ हादसे की जानकारी दी। साथ ही उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर घर में परिचजन चिंचित हो गये। आनन-फानन में परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे लेकिन उससे पहले सुदर्शन की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टक के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
