नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अब बाबा नीम करोली महाराज के धाम के दर्शन सिर्फ 3 मिनट की हवाई यात्रा में हो सकेंगे। उत्तराखंड की धामी सरकार और हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने मिलकर इस योजना को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है।
हल्द्वानी से सीधे कैंची धाम
हल्द्वानी से भवाली स्थित कैंची धाम तक हेली सेवा शुरू की जाएगी। कंपनी के अनुसार, कैंची धाम को लेकर सबसे अधिक डिमांड है। जिला प्रशासन से हेलीपैड की जगह मांगी गई है। मंजूरी मिलते ही यह सेवा शुरू हो जाएगी।
किराया होगा सिर्फ 1000 रुपये
हेरिटेज एविएशन के बेस मैनेजर रवींद्र सिंह के मुताबिक, शटल सेवा की तरह यात्री मात्र 1000 रुपये में हल्द्वानी से सीधे 3 मिनट में कैंची धाम पहुंच जाएंगे। इस प्रस्ताव पर सरकार और कंपनी के बीच अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा।
कुमाऊं में बढ़ रही हवाई सेवाएं
कुमाऊं में हवाई सेवा का मजबूत नेटवर्क बन चुका है। हल्द्वानी से रोजाना 150 यात्री पिथौरागढ़, मुनस्यारी, अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर का सफर कर रहे हैं। अब कैंची धाम और पिथौरागढ़-धारचूला सर्किट जुड़ने से यात्रियों को और सुविधा मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
