- आधार अपडेट अब महंगा : यूआईडीएआई ने बढ़ाई फीस, घर पर सेवा के लिए 700 रुपये
नई दिल्ली। आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, फोटो या बायोमेट्रिक जैसी जानकारी अपडेट कराना अब पहले से महंगा हो गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने शुल्क में संशोधन कर दिया है। नए नियम 1 अक्तूबर 2025 से लागू हो गए हैं और ये 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगे। इसके बाद 1 अक्तूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 तक नई दरें लागू होंगी।
क्या-क्या बदला

बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट/आईरिस/फोटो): अब 100 रुपये की जगह 125 रुपये।
डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता आदि): 75 रुपये।
डॉक्यूमेंट अपडेट (सेंटर या ऑनलाइन): 75 रुपये।
आधार सर्च व प्रिंटआउट: 40 रुपये (2028 से 50 रुपये)।
बच्चों-किशोरों को राहत
5-7 और 15-17 वर्ष की आयु में एक बार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क रहेगा।
7 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए 30 सितंबर 2026 तक बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त।
घर बैठे सेवा
घर पर आधार अपडेट सेवा के लिए शुल्क 700 रुपये (जीएसटी सहित)।
उसी घर में अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये प्रति व्यक्ति।
रंगीन प्रिंट भी महंगा
आधार कार्ड की कलर कॉपी अब 40 रुपये (2028 से 50 रुपये)।
ऑनलाइन एड्रेस/डॉक्यूमेंट अपडेट सेवा 14 जून 2026 तक मुफ्त, लेकिन आधार केंद्र पर इसके लिए 75 रुपये देने होंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 
