उत्तराखंड का नैनीताल जिला जो कि कोरोनावायरस coronavirus कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देख रेड जोन Red Zone में शामिल किया गया है यही नहीं नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा में क्षेत्र में 13 अप्रैल से कर्फ्यू भी लगाया गया है जिले में लॉक डाउन lockdown का सख्ती से पालन करने के लिए दिन-रात पुलिस महकमे के कर्मचारी 24 घंटे सड़कों में, कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में और पूरे जिले के दुर्गम इलाकों में भी गरीब लोगों की मदद में जुटे हुए हैं इस बीच 24 घंटे सातों दिन काम करने वाले इन पुलिसकर्मियों के लिए एसएसपी नैनीताल सुनील कुमार मीणा ने ऐतिहासिक फैसला लिया है।

एसएसपी नैनीताल की सोशल अकाउंट में इस बात की जानकारी दी गई है कि अब नैनीताल जिले में दिन रात मेहनत कर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सप्ताह में 1 दिन का रेस्ट दिया जाएगा, यही नहीं लॉक डाउन का पालन करा रहे पुलिसकर्मियों के मनोबल और उत्साह को बढ़ाने के लिए पुलिस रोस्टर प्रणाली के अनुसार सप्ताह में 1 दिन का अवकाश देगी।


गौरतलब है कि नैनीताल जिले में रामनगर, नैनीताल, भीमताल, कालाढूंगी, भवाली, हल्द्वानी,, लालकुआ सभी प्रमुख शहरों में पुलिस के कर्मचारी दिन रात एक कर गरीब निर्धन और मजदूरों की सेवा कर रहे हैं. ऐसे में 24 घंटे ड्यूटी में जुटे रहने वाले कर्मचारियों को सप्ताह में यदि एक दिन रेस्ट दिया जाएगा तो वह पुनः फिर उसी उत्साह से कार्य में जुटेंगे, लिहाजा एसएसपी मीणा के इस फैसले को काफी उत्साहजनक वह बेहतर बताकर सराहा जा रहा है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
