काशीपुर: किसान सुखवंत सिंह की मौत के बाद काशीपुर और आसपास के इलाके में शोक और गुस्से का माहौल बना हुआ है। सुबह प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी…जिसके बाद गमगीन माहौल में सुखवंत सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
सुबह से ही सुखवंत सिंह के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। अंतिम संस्कार में काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता, आईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, पूर्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन शाहिद सहित बड़ी संख्या में किसान नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस दौरान जसपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं…बल्कि सिस्टम की विफलता से हुई हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि प्रशासन समय पर किसान के साथ खड़ा होता तो शायद आज सुखवंत सिंह जीवित होते। उन्होंने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के निलंबन के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि अगर मजिस्ट्रियल जांच सही दिशा में नहीं चली तो सीबीआई जांच की मांग की जाएगी।
वहीं काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी दीपक रावत के नेतृत्व में मजिस्ट्रियल जांच बैठाई गई है। विधायक ने भरोसा जताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
क्या था मामला
रविवार 11 जनवरी को काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया था…जिसमें करीब चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले की जांच कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सौंपी गई है।
इधर, उधम सिंह नगर एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में थाना आईटीआई के एसओ और एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है…जबकि चौकी पैगा की पूरी पुलिस टीम को लाइन हाजिर किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
