- प्रत्याशी को मतगणना के परिणाम से लगा गहरा आघात, मिला सिर्फ अपना वोट, परिवार वालों ने भी नहीं दिया वोट।
रुद्रपुर:- उत्तराखंड निकाय चुनाव में अजब-गजब रंग देखने को मिले जहां एक प्रत्याशी को सिर्फ एक वोट पड़ा, वो भी खुद का वोट। हैरानी की बात तो ये थी कि उसके परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और जानकारों तक ने उन्हें वोट नहीं दिया। मतगणना के परिणाम उनके लिए किसी चोट से कम साबित नहीं हुआ। किसी प्रत्याशी को मात्र एक वोट पड़ना चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
उधम सिंह नगर जिले के 17 नगर निकायों में देर रात तक शांतिपूर्वक मतगणना होती रही, लेकिन जिले के एक नगर पालिका में वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को अपनों का भी आशीर्वाद नहीं मिल पाया।प्रत्याशी को अपने ही एक वोट से संतोष करना पड़ा, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां, नगला नगर पालिका में वार्ड मेंबर पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को सिर्फ एक वोट पड़े, यह उनका खुद का वोट था. 367 वोटरों के वार्ड में प्रत्याशी को अपने वोट के अलावा किसी ने वोट ही नहीं दिया।
उधमसिंह नगर जिले में अस्तित्व में आने के बाद नगर पालिका में पहली बार चुनाव हुए। 7 वार्ड की नगर पालिका में वार्ड मेंबरों ने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा जैसे ही मतगणना हुई तो वार्ड 7 गोलगेट से सभासद का चुनाव लड़ रहे चार निर्दलीय प्रत्याशियों की धड़कन तेज होने लगी, लेकिन मजे की बात तो ये थी कि 367 वोटरों की संख्या वाले वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी वरुण कुमार को महज एक वोट ही पड़ा, उन्हें अपनों ने तक वोट नहीं किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल 
